Adani Group : कंपनी पर ब्रोकरेज हाउस PL Capital ने नई कवरेज शुरू करते हुए Accumulate रेटिंग और 1,090 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा करीब 990–1,000 रुपये के स्तर से लगभग 10 फीसदी ऊपर है। कंपनी का शेयर 52 हफ्ते में 639 रुपये के लो से 1,067 रुपये के हाई तक जा चुका है, जिससे साफ है कि निवेशकों की दिलचस्पी पहले से बढ़ी हुई है। ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाले कुछ सालों में कंपनी की कमाई की रफ्तार पिछले 3–4 सालों के मुकाबले 2.5–3 गुना तक तेज हो सकती है।
ट्रांसमिशन ऑर्डर बुक से मजबूत आधार
Adani Energy Solutions के EBITDA में सबसे बड़ा योगदान पावर ट्रांसमिशन बिजनेस से आता है, जो FY26 के अनुमानित EBITDA का लगभग 57 फीसदी हिस्सा रहेगा। पहले जहां हर साल 4,000–5,000 करोड़ रुपये का कैपिटलाइजेशन होता था, वहीं FY26 से FY28 के बीच यह बढ़कर 11,000–14,000 करोड़ रुपये सालाना तक पहुंचने का अनुमान है। Adani Energy Solutions के पास अभी करीब 77,700 करोड़ रुपये की ट्रांसमिशन ऑर्डर बुक है, जिसे अगले 4–5 साल में पूरा किया जाना है और पिछले 18 महीनों में यह बुक लगभग 4.5 गुना बढ़ी है।
Read More : मुकेश अंबानी के इस कंपनी के लिए चीन ने दी बड़ी Good News! बाजार खुलते ही तेजी संभव…
स्मार्ट मीटरिंग बिजनेस की तुफानी रफ्तार
स्मार्ट मीटरिंग सेगमेंट Adani Energy Solutions के लिए अगला बड़ा ग्रोथ ड्राइवर माना जा रहा है, जहां अभी 2.46 करोड़ स्मार्ट मीटर का ऑर्डर बुक मौजूद है और इससे लगभग 29,000 करोड़ रुपये तक की संभावित रेवन्यू दिखाई दे रही है। मौजूदा समय में Adani Energy Solutions की स्मार्ट मीटरिंग में मार्केट हिस्सेदारी करीब 17 फीसदी है और अब तक 90 लाख से ज्यादा मीटर लग चुके हैं, जबकि इंस्टॉलेशन स्पीड लगभग 22,600 मीटर प्रतिदिन तक पहुंच गई है। कंपनी का लक्ष्य FY26 तक कुल 1 करोड़ और FY28 की शुरुआत तक 2.4 करोड़ मीटर इंस्टॉल करने का है।
Read More : बाजार बंद होने के बाद YES Bank ने दी बड़ी अपडेट! बाजार खुलते ही दिखेगी बड़ी हलचल…
कमाई की ग्रोथ और वैल्यूएशन
PL Capital की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA FY26 से FY28 के बीच करीब 31 फीसदी की CAGR रफ्तार से बढ़ सकता है, जिसमें ट्रांसमिशन से लगभग 32 फीसदी, डिस्ट्रीब्यूशन से 9 फीसदी और स्मार्ट मीटरिंग से करीब 98 फीसदी ग्रोथ का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार Adani Energy Solutions फिलहाल FY28E के अनुमानित EV/EBITDA के लगभग 13 गुना वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रही है, जो इतनी तेज ग्रोथ संभावना के मुकाबले ब्रोकरेज को आकर्षक लग रहा है। मार्केट कैप लगभग 1.19 लाख करोड़ रुपये के आसपास है और शेयर तकरीबन 53 के P/E पर ट्रेड हो रहा है, जो इसे लार्जकैप यूटिलिटी और इंफ्रा स्पेस में एक महत्वपूर्ण प्ले बनाता है
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जनरल इनफॉर्मेशन के उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश या ट्रेडिंग सलाह नहीं माना जाए।